नई दिल्ली, मार्च 12 -- UP News: योगी सरकार ने बांदा और गोंडा खनन अधिकारी पर ऐक्शन लिया है। काम में शिथिलता, कर्तव्यों का प्रभावी निर्वहन न करने और निर्धारित राजस्व लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति न करने के चलते बांदा के खनन अधिकारी राज रंजन कुमार तथा गोंडा के खनन अधिकारी अभय रंजन को वित्तीय वर्ष 2025-26 की मध्यावधि के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। इसके निर्देश सचिव व निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जनपदों के खनन अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में उपखनिजों के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी और ठोस कार्यवाही करते हुए पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खनन विभाग को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा तथा किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.