नई दिल्ली, मई 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा काम होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के 18 ब्लाकों में बारिश के दौरान खराब होने वाली सड़कों के मरम्मत की योजना तैयार कर लिया है। सड़कों की मरम्मत होने से लोगों की राह आसान हो जाएगी। बारिश में जिले की अधिकतर सड़कों में गड्ढे बन जाते हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खाड़ी युद्ध के चलते तारकोल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने तारकोल की कमी को दूर करने के लिए पहले से तारकोल खरीद का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारी इस बार सड़कों में होने वाले गड्ढों को समय से दूर करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के कार्य को सभी ब्लाक क्षेत्र में एक साथ कराने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। इसके ल...