यूपी के इन शहरों में नवरात्र से पहले 'भारत टैक्सी' की सुविधा, टू व्हीलर और थ्री व्हीलर भी शामिल होंगे
विशेष संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी सरकार लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज के बाद अब छोटे-बड़े शहरों में 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू करने जा रही है। एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी है। इनमें अयोध्या, आगरा और मेरठ के निवासियों को नवरात्र से पहले यह सुविधा मिल जाएगी। यूपी के ज्यादातर शहरों में भारत टैक्सी के विस्तार के लिए ग्राउंड ऑनबोर्डिंग और ड्राइवर पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। इससे ऐप आधारित टैक्सी सेवा का दायरा प्रदेश के बड़े महानगरों से निकलकर छोटे शहरों तक पहुंचेगा।एक महीने में 12 जिलों में 'भारत टैक्सी' की तैयारी अगले चरण में मथुरा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, सीतापुर, हाथरस, इटावा, मिर्जापुर और रायबरेली में भी भारत टैक्सी की सेवा शुरू करने की तैयारी है। एक माह में इन शहरों के लोगों को सेवा उपलब्ध होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.