मुख्य संवाददाता, फरवरी 8 -- Railway News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और प्रयागराज शहर के बीच नियमित आने-जाने वाले वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर से प्रयागराज के लिए इंटरसिटी चलाने के एनईआर के प्रस्ताव पर उत्तर रेलवे से सहमति बन गई है। इस ट्रेन के संचलन के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने एनईआर मुख्यालय को प्रस्ताव दिया था जिसपर सहमति बन गई है। अब जल्द ही रेक तैयार कर ट्रेन का संचलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित ट्रेन गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर सुबह 11.30 बजे तक (झूंसी) प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद शाम पांच बजे वहां से वापसी करते हुए रात 11 बजे तक गोरखपुर आ जाएगी। जल्द ही टाइम टेबल पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी। इस नई सेवा के शुरू होने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंफर्म टिकट तो मिलेगा ही यात्रा भी सुग...