यूपी के इन दो जिलों में अगले तीन घंटों में बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। खासकर पूर्वी यूपी में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश ने कई जिलों में परेशानियां खड़ी कर दी हैं। अब मौसम विभाग ने बुंदेलखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। झांसी और जालौन में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आधा दर्जन जिलों के लिए ऑरेंज अर्लट और कई जिलों के लिए यलो अर्लट भी जारी किया गया है। बुधवार की सुबह जारी अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। झांसी और जालौन के साथ ही आसपास के जिलों में भी बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद और आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.