यूपी के इन डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर, हर साल बढ़ेगी सैलरी, पांच फीसदी होगी वृद्धि
लखनऊ, जुलाई 16 -- UP doctor salaries increase: यूपी के सरकारी अस्पतालों में अनुबंध पर रखे जाने वाले डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। नियुक्ति पाने वाले चिकित्सकों को मिलने वाले सैलरी में हर साल पांच फीसदी की वृद्धि की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की तर्ज पर विभाग में अनुबंध पर रखे जाने वाले डॉक्टरों के लिए भी यह वार्षिक बढ़ोतरी किए जाने का फैसला किया है। जिन डॉक्टरों को वॉक इन इंटरव्यू के जरिए अनुबंध पर रखा जाएगा, उनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई करने वालों को वरीयता दी जाएगी। यूपी के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए सरकार कई नई पहल कर रही है। मानदेय में हर साल की जाने वाले बढ़ोत्तरी भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। इसके अलावा केंद्रीयकृत पोर्टल के जरिए भी लगातार भर्ती प्रक्रिया चलाई जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.