यूपी के इन छात्रों को रेलवे किराए में 50% की छूट, 19 साल बाद कैंपस में लौटी राहत
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अभिषेक सिंह, कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर की चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (सीएसए) के छात्र-छात्राओं को भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। छात्रों को रेल किराया में अब 50 फीसदी छूट मिलेगी। स्टूडेंट्स को यह लाभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता की पहल से मिलने जा रहा है। हालांकि 19 साल पहले तक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रेल किराया में छूट मिलती थी। कुलपति की पहल से अब एक बार फिर विश्वविद्याालय के हजारों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। सीएसए विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज मंडल की ओर से यह सुविधा लागू कर दी गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा पहले भी छात्रों को मिलती थी, लेकिन करीब 19 साल पहले विभिन्न कारणों से इसे बंद कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.