लखनऊ, मार्च 5 -- यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों से अब डॉक्टर और स्टाफ गायब नहीं रह पाएंगे। उनको समय पर अस्पताल भी पहुंचना होगा। लेटलतीफी उन्हें भारी पड़ सकती है। इन कर्मचारियों के वेतन देने के साथ ही उनकी हाजिरी का नियम भी बदल गया है। जिला स्तरीय अस्पतालों की तर्ज पर अब सीएचसी-पीएचसी में भी बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों और स्टाफ के वेतन को बायोमीट्रिक हाजिरी से लिंक करने की कवायद में जुटा है। इस संबंध में सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों, सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। जिला व मंडल के विभागीय अधिकारियों को जल्द बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करने और उसे शीघ्र वेतन से जोड़ने को कहा गया है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बीते दिनों निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.