लखनऊ, जून 26 -- Sugar Mill Worker Salary hike: यूपी के 70 हजार से अधिक चीनी मिल कर्मियों को वेतन बढ़ोत्तरी का इंतजार है। यह बढ़ोत्तरी शुगर मिल के लिए वर्ष 2024 में बने वेज बोर्ड की संस्तुति के आधार पर की जानी है। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। हाल ही में प्रमुख सचिव श्रम ने इसे लेकर बैठक की है। शासन की हरी झंडी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस पर अमल होते ही हजारों चीनी मिल कर्मियों के वेतन में 2150 रुपये के करीब मासिक बढ़ोत्तरी हो जाएगी। यूपी सरकार ने नोएडा बवाल के बाद श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा किया था। वहीं प्रदेश की करीब 110 शुगर मिलों के कर्मियों को अभी वेतन बढ़ोत्तरी का इंतजार है। इनका वेतन रिवीजन वर्ष 2022 से लंबित है। वर्ष 2024 में वेतन रिवीजन के लिए श्रमायुक्त की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय कमेटी बनी थी। कमेटी ने ...