विशेष संवाददाता, नवम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश् के समीक्षा अधिकारियों की रद्द वरिष्ठता सूची से हुई पदोन्नति वापस हो सकती है। हाईकोर्ट के आदेश पर रद्द की गई वरिष्ठता सूची के बाद अब इनके पदोन्नति रद्द किए जाने की प्रक्रिया सचिवालय में चल रही है। सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में जल्द ही फैसला हो सकता है। 144 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति देकर इन्हें 2015-16 का चयन वर्ष दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में इनका चयन वर्ष बदलकर 2016-17 कर दिया गया। इससे प्रभावित पक्ष हाईकोर्ट गया। इस बीच बदले हुए चयन वर्ष के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार हुई और कोर्ट का फैसला आने तक रिक्त पदों पर समीक्षा अधिकारियों को पदोन्नति दे दी गई। हाईकोर्ट का अब फैसला आ चुका है और अब इन 144 समीक्षा अधिकारियों का चयन वर्ष 2015-16 ही रखने के आदेश है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.