यूपी के इंटर कॉलेज में धर्मांतरण के आरोपों से सनसनी, मैनेजर-प्रिंसिपल और टीचर्स पर केस
संवाददाता, सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर के तंबौर के एक इंटर कॉलेज में मुस्लिम छात्रों के साथ भेदभाव और धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोपों से सनसनी फैल गई है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेउसा के कलनापुर के रहने वाले विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के विभाग मंत्री उत्तम सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि इंटर कॉलेज में गैर मुस्लिम छात्रों को धर्म विशेष से जुड़ी किताबें दी जाती हैं। आरोप है कि 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गैर मुस्लिम अतिथियों और अभिभावकों को भी ऐसी किताबें दी गईं। तहरीर में कहा गया है कि कॉलेज प्रबंधन की इस गतिविधि से धार्मिक तनाव की स्थिति बन रही है। थाना प्रभारी तंबौर ने बताया कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.