लखनऊ, सितम्बर 30 -- केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब प्रदेश सरकार भी तकरीबन आठ लाख कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान हो जाएगा। बोनस की अधिकतम राशि 7000 रुपये तक हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक, बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके लिए वित्त विभाग पत्रावली तैयार कर रहा है। पत्रावली तैयार होने के बाद वित्त विभाग सरकार से सहमति लेगा और उसके बाद कार्यकारी आदेश जारी होंगे। आदेश अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। बोनस की रकम कर्मचारियों की श्रेणी के मुताबिक तय होगी। यह 3400 रुपये से 7000 रुपये के बीच हो सकती है। अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की आधी रकम उनके जीपीएफ खात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.