लखनऊ, फरवरी 14 -- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 16 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 16-17 फरवरी को कुशीनगर से होगी। इसके बाद 18-19 फरवरी को सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। आगे महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और 27-28 फरवरी को पीलीभीत में अलग-अलग सांस्कृतिक आयोजन होंगे। यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत बनाने का प्रयास है। कुशीनगर के बुद्ध पीजी महाविद्यालय में 16-17 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 18-19 फरवरी को सिद्धार्थनगर के बीएसए ग्राउंड में आयोजन किया जाएगा। 20 फरवरी को महाराजगंज के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, 21 फरवरी बलरामपुर के थारू जनजाति संग्रहालय इमलिया कोडर और 22 फरवरी को श्रावस्ती के जगजीत इंटर कॉलेज में महोत्सव आयोजित होंगे। 24 फरवरी को बहरा...