यूपी के अयांश को शतरंज का खिताब
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में बुधवार को आयोजित गायत्री देवी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब उत्तरप्रदेश के अयांश सिंह ने जीत लिया। अयांश ने 6.5 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया। छपरा के मोहित कुमार सोनी भी 6.5 अंक पर रहे, लेकिन कम बुकोल्ज के कारण उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। छह अंक के साथ बेगूसराय के अनिकेत रंजन तीसरे स्थान पर रहे।शीर्ष दस में दरभंगा के आर्यन कुमार चौथे, मधेपुरा के समीर बर्धन पांचवें, वीर विक्रम छठे, दरभंगा के मो. अरहान कमर सातवें, मुजफ्फरपुर के नैतिक मिश्रा आठवें, खगड़िया के शुभम कुमार नौवें और बेगूसराय के अभिषेक रंजन दसवें स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में करीब 18 जिलों के 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 42 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.