बिहारशरीफ, मार्च 18 -- यूपी के अधेड़ की सड़क हादसे में मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अज्ञात वाहन के ठोकर से 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार की रात शेखपुरा - चेवाड़ा रोड में एकसारी बिगहा गांव के समीप हुआ। सुबह में ग्रामीणों ने सड़क किनारे लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान यूपी के गोरखपुर के पूर्वा गांव के साहु कुमार के रूप में किया गया है। मृतक बरबीघा रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के अधीन काम करता था। तबीयत खराब होने पर मंगलवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल आया था। बाद में रात को भटककर एकसारी बिगहा गांव के समीप पहुंच गया और हादसे का शिकार हो गया। यातायात थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात को किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्त...