नई दिल्ली, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पकरिया धापूपुर में आज गम और गौरव का मिला-जुला मंजर देखने को मिला। श्रीनगर-कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के अग्निवीर जवान इंद्रजीत गुप्ता (24) का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक निवास लाया गया। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक आए हार्ट अटैक की वजह से इस जांबाज सैनिक का निधन हो गया था। रविवार दोपहर राजकीय सम्मान के साथ वीर जवान का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा।रगों में दौड़ती थी देशभक्ति इंद्रजीत गुप्ता एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जहां राष्ट्रसेवा सर्वोपरि है। उनके पिता अर्जुन लाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जिन्होंने वर्षों तक सीमाओं की रक्षा की है। वहीं, इंद्रजीत के बड़े भाई वर्त...