यूपी के अंडर-17 क्रिकेट टीम में प्रणव हुआ चयन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में जिले के दो उभरते हुए खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बीते दिवस गोरखपुर में हुए चयन में सेंट पीटर इंटर कॉलेज के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रणव पांडेय का चयन अंडर-17 का उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में तथा प्रखर वर्मा का चयन अंडर-14 उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों ने अपने शानदार खेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की। अब दोनों खिलाड़ी सीएनसीसी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रखर वर्मा अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मोगा पंजाब में तथा प्रणव पांडे अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जलगांव महाराष्ट्र में प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य फादर बैपटिस्ट ने दोनों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने गोरखपुर जोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.