संवाददाता, अक्टूबर 23 -- यूपी के देवरिया जिले की डीएम दिव्या मित्तल अच्छी वजहों से अक्सर चर्चा में रहती हैं। बुधवार को गोवर्धन पूजा के दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। देवरिया के श्री तिरूपति बालाजी मंदिर भक्तिवाटिका में अन्नकूट महोत्सव में पहुंची डीएम दिव्या ने महिलाओं संग जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले डीएम दिव्या मित्तल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के चौखट पर माथा टेक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। रामानुजाचार्य मार्ग स्थित मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। पीठाधीस्वर जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.