वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन सशक्तीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। एमएलसी और महानगर वाराणसी के प्रभारी अरुण पाठक ने बताया 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का एक साथ बूथ सम्मेलन भी होगा। इसमें प्रदेश से लगभग सवा लाख कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसमें कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी ने विचार रखे। बैठक का वृत्त राहुल सिंह ने लिया। संचालन नवीन कपूर ने एवं धन्यवाद प्रकाश अशोक पटेल ने किया। यह भी पढ़ें- भाजपा 22 जुलाई को सातों विधानसभाओं में करेगी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन इसमें गुजर...