यूपी की 10वीं राज्यसभा सीट के लिए होगी जोर आजमाइश, क्या फायदे में रहेगी सपा?
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। यूपी की 10वीं राज्यसभा सीट के लिए जोर आजमाइश होगी। यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटें आगामी 5 नवंबर को रिक्त हो रही है। इनमें 8 सीटें भाजपा की, एक सपा और एक बसपा की है। इस बार होने वाले चुनाव में बसपा अपना कोई भी सदस्य जिताने की स्थिति में नहीं है, जबकि सपा इस बार फायदे में रहने वाली है। सपा की सदस्य संख्या अबकी बार एक से बढ़कर दो होना तय माना जा रहा है।दसवीं सीट के लिए सपा- भाजपा को जोर लगाना होगा वहीं, भारतीय जनता पार्टी सीधे तौर पर 8 सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही हैं। भाजपा और सपा के बीच में जोर आजमाइश होना तय है। वर्तमान में विधानसभा में सहयोगी दलों सहित भाजपा की सदस्य संख्या 294 है, जबकि सपा और कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.