लखनऊ, मई 27 -- UP BJP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान जल्द होने की संभावना है। इसके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चों का ऐलान भी संभव है। इसे लेकर दिल्ली में बुधवार को भाजपा की मैराथन बैठक हुई। पहले राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ हुई इस बैठक में प्रदेश टीम के लगभग फाइनल होने की खबर है। पदाधिकारी बनने की दौड़ में शामिल तमाम दावेदार भी अपने पैरोकारों संग दिल्ली में डेरा डाले रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा इन दिनों सरकार और संगठन दोनों मोर्चों पर कीट-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब टीम पंकज चौधरी की बारी है। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दो चरणों में बैठक हुई। पहले दोपहर में कार्यालय के तृतीय तल पर स्थित राष्ट्रीय महामंत...