गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2026 के लिए यूपी की सब जनियर टीम का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ी चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं। टीम में बालक वर्ग से जनपद के कृष्णा यादव और अमन यादव, वहीं बालिका वर्ग में कनक निषाद का नाम शामिल है। जनपद से कोच के रूप में अशोक कुमार का चयन किया गया है। प्रतियोगिता कोलकाता के रविंद्र सरोवर में 9 अगस्त तक होगा, जिसमें स्पर्धाओं की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (रिटायर्ड आईपीएस) ने यूपी टीम की घोषणा कर दी है। चयिनत खिलाड़ियों को एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा (सांसद), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए)...