नई दिल्ली, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान दौरा केवल निवेश और औद्योगिक समझौतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन का एक बड़ा वैश्विक मंच भी बना। इस यात्रा के दौरान सीएम योगी 'एक जिला-एक उत्पाद' (ODOP) के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर के रूप में उभरे। उन्होंने यूपी के कारीगरों की मिट्टी से उपजी पारंपरिक कला को विदेशी धरती पर अति-विशिष्ट मेहमानों और आम जनता के बीच पहुंचाकर सबका दिल जीत लिया।विदेशी मेहमानों को सौंपी 500 से अधिक कलाकृतियां मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान प्रमुख राजनेताओं, कॉरपोरेट लीडर्स और आम नागरिकों को 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना के तहत तैयार की गई 500 से अधिक विशिष्ट कलाकृतियां भेंट कीं। इनमें सबसे विशेष आकर्षण का केंद्र वाराणसी की गुलाबी मीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.