यूपी की शिक्षा कार्यों का अध्ययन करने आज लखनऊ आएगी हरियाणा की उच्चस्तरीय समिति
लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी, व्यवसायिक व चिकित्सा शिक्षा समेत स्वास्थ्य सेवाओं का अध्ययन करने हरियाणा विधानसभा की एक उच्चस्तरीय समिति सोमवार को लखनऊ आएगी। समिति के सदस्य सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शिक्षा विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।समिति में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा वहां के विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यूपी के अधिकारियों के साथ बैठकें करने के बाद फील्ड का भ्रमण भी करेंगे। समिति यूपी के डिजिटल एवं स्मार्ट क्लासरूम सहित डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म, आईसीटी सुविधाओं के साथ-साथ ऑनलाइन एजुकेशन कंटेंट एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस या अन्य नई तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी भी हासिल करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.