लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। जनविश्वास अधिनियम-2023 के क्रम में उत्तर प्रदेश विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियमावली-2011 की अनुसूची में संशोधन होगा। इस संबंध में प्रदेश के हितधारकों के साथ विधिक माप विज्ञान नियंत्रक ने बैठक की और उनके सुझाव व आपत्तियां लीं। प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित संशोधनों की प्रत्येक धारा पर विस्तार से बातचीत की गई। फिक्की लखनऊ, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), पीएचडी चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, एसोसिएटेड चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन, उद्योग व्यापार मंडल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, फ्लोर मिल एसोसिएशन सहित प्रदेश के अनेक प्रमुख व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इंडियन ऑयल कॉर...