रोहित मिश्र, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को 'पंख' मिले हैं। राज्य को केंद्र सरकार के खजाने से 4.26 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। उत्तर प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा और राज्य में चल रहीं केंद्रीय योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए आम बजट में वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 4.26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिलेगी। पिछले बजट के मुकाबले यह करीब 25,000 करोड़ रुपये अधिक है। केंद्र सरकार से मिलने वाली यह राशि यूपी के विकास की गति में अतिरिक्त ऊर्जा देगा। केंद्रीय करों से राज्यों को दी जाने वाली राशि का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास आएगा। तकरीबन 2.68 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले बजट के मुकाबले यह 13 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हैं। वित्त विभाग के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.