वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 16 -- Prayagraj News: यूएई में आर्थिक अपराधी राशिद नसीम की गिरफ्तारी के बाद प्रयागराज के फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपित गुड्डू मुस्लिम, अरमान और अन्य भगोड़ों के विदेश में छिपे होने की आशंका के बीच पुलिस अब शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा को भी 'मोस्ट वांटेड' की सूची में शामिल करने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज्य की 'मोस्ट वांटेड' सूची में पहले से शामिल गुड्डू मुस्लिम, अरमान, नासिर और आफताब आलम के साथ अब दो और नाम जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनमें माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पत्नियां शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा शामिल हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि दोनों दुबई में रहकर विदेशों से आने वाले धन के जरिए आईएस-227 गैंग के नेटवर्क को दोबारा सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.