यूपी की महिला क्रिकेट टीम में शामिल होंगे जिले की दो खिलाड़ी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरनगर। जिले के लिए प्रतिभावान महिला क्रिकेटर परी दीक्षित और प्रियंशी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के 40 संभावित खिलाड़ियों में किया गया है। दोनों खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय कैंप में हिस्सा लेकर अंतिम टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कैंप आगामी 17 अगस्त से कानपुर के प्रसिद्ध कमला क्लब में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों की क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि परी दीक्षित एक बेहतरीन मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जबकि प्रियंशी अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित विभिन्न ट्रॉयल्स और मैचों में अपने उत्कृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.