प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ईद उल-फितर नजदीक आते ही पुराने बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चौक और रोशनबाग के बाजारों में देर रात तक खरीदारी हो रही है। कपड़ों, टोपी, इत्र, मेवा और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार ईद के बाजार में खास डिजाइन की टोपियों और पठानी सूट की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है।चौक और रोशनबाग में शाम ढलते ही बाजार गुलजार हो जाते हैं। रात 11 बजे के बाद भी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ कम नहीं हो रही। पूर्व डिप्टी एसपी सिराज अहमद ने बताया कि परिवार के साथ लोग ईद की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कई दिनों से खरीदारी चल रही है लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। चौक में टोपी विक्रेता उज्जवल टंडन ने बताया कि इस बार बाजार में पाकिस्तानी स्टोन डिजाइन वाली गोल टोपी खास आकर्षण बनी हुई है। इस टो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.