प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP Teacher Suicide Case : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के प्रकरण में फरार चल रही देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहले दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया है। इसके बावजूद गिरफ्तारी न होने पर अब पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए आरोपितों की संपत्ति कुर्क कराने की तैयारी शुरू कर दी है। चार पुलिस टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी 37 वर्षीय कृष्ण मोहन सिंह देवरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.