यूपी की नई TGT PGT भर्ती में नॉन BEd वालों से नाइंसाफी न हो, 23123 वैकेंसी पुराने नियम से भरने की मांग
कार्यालय संवाददाता, जून 12 -- उत्तर प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के 23,123 रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के तहत भर्ती कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार से शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। युवा मंच की ओर से मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नई नियमावली लागू न की जाए और रिक्त पदों पर पूर्व में प्रचलित नियमावली के अनुसार जल्द विज्ञापन जारी किया जाए। अनिल सिंह ने कहा कि नियमावली में अचानक बदलाव से लाखों यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.