लखनऊ विजय वर्मा, जुलाई 23 -- यूपी में बनने जा रही नई विधानसभा के प्रस्तावित भवन की तस्वीर सामने आ गई है। करीब 200 एकड़ में बनने जा रही इस इमारत की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यह कमल के फूल के आकार की दिखाई देगी। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर प्रस्तावित नया विधानभवन परिसर केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि प्रदेश की लोकतांत्रिक पहचान का भव्य प्रतीक भी बनने जा रहा है। भवन की संरचना और वास्तुशिल्प भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक का संगम प्रस्तुत करेगी। इसका नक्शा भी लखनऊ विकास प्राधिकरण में जमा कर दिया गया है।सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होगा प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार मुख्य विधानसभा भवन ऊपर से देखने पर कमल की पंखुड़ियों की तरह दिखाई देगा। भवन का केंद्रीय भाग विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही के लिए होगा, जबकि इ...