यूपी की टीम से नेशनल गेम्स खेलेंगी इटावा की तीन बालिकाएं
इटावा औरैया, मार्च 23 -- खो-खो के खेल में इटावा की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस प्रतिभा के बल पर उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। जिले की यह तीन बालिकाएं यूपी की खो-खो टीम में चयनित की गई हैं। यह बालिकाएं अब उड़ीसा के कटक में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं। खो खो एसोसिएशन इटावा की ओर से इस साल पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खो खो की टीम भेजी गई थी। यह प्रतियोगिता बिजनौर में कराई गई। इसमें इटावा की बालिकाओं की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इस पर इटावा की टीम की तीन बालिकाओं मोहिनी, अनुष्का और रूचि का यूपी की टीम में चयन किया गया है। जिला क्रीड़ा सचिव हिमांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.