लखनऊ, मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र से पहले यूपी के प्रदेशवासियों को पाती लिखी है। यूपी की जनता के नाम लिखी चिट्ठी में चैत्र नवरात्र से पहले योगी ने शुभकामनाएं दीं और बेटियों को अवसर देने की अपील की है। चैत्र नवरात्र में जहां घर-घर कन्याओं की पूजा होती है वहीं सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों को इस बार बेटियों के लिए अपील की है। सीएम योगी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति, नवचेतना का संचार करे। उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए लिखा कि सनातन नव संवत्सर (वि.सं. 2083) की हृदय से शुभकामनाएं। सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि की गौरवमयी यात्रा की है। 2017 से पूर्व कालखंड के तम से उबरकर 'उपद्रव से उत्सव प्रदेश' की यात्रा की। उत्सव प्रदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.