प्रमुख संवाददाता, फरवरी 25 -- फर्जी डिग्री मामले में कानपुर के सीएसजेएमयू के बाबू एसआईटी के रडार पर हैं। एसआईटी ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से कार्यरत सभी बाबुओं की डिटेल मांगी है। इसके साथ ही बरामद डिग्रियों से जुड़े छात्रों की पूरी डिटेल भी मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक डिटेल आने के बाद ही सभी 357 डिग्रियों का सत्यापन होगा। वहीं एसआईटी की अलग-अलग पांच टीमों को दूसरे प्रदेशों की यूनिवर्सिटी में भेजा गया है। किदवई नगर पुलिस ने गोशाला चौराहा स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को नौ राज्यों की 15 यूनिवर्सिटी से जुड़ीं 900 से अधिक डिग्रियां, माइग्रेशन व अन्य प्रमाण पत्र मिले थे। इस मामले में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने एडीसीपी योगेश कुमार के नेतृत्व में 14 सदस्यीय एसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.