वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा में रहने के दौरान शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी प्रकरण में देवरिया की फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और क्लर्क संजीत सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस, फरार क्लर्क के चचेरे भाई और साले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उनकी मदद से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। खबर है कि फरार बीएसए औ लिपिक स्टे को हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। सोमवार को सुनवाई की तारीख पड़ी है। उधर, इस मामले में निलंबित हुआ देवरिया बीएसए ऑफिस का प्रधान सहायक भी जांच टीमों के रडार पर है। बताया जा रहा है कि निलंबित प्रधान सहायक बीएसए के खास लोगों में शामिल रहा है। गुलरिहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह की तलाश में चार जिलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.