नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- UP News: यूपी के सुलतानपुर में शहर से सटे डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायत के वासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार योजना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पालिका ने दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। यह योजना पूरी होने के बाद शहर के अंदर 40 से अधिक वार्ड तक बढ़ने की सभावना है। यह नगर पालिका के बजाए सिटी बोर्ड श्रेणीवन की नगर पालिका कहलाएगी। आसपास के गांवों को शहरी सुविधाएं मुहैया होंगी। नगर पालिका का राजस्व डेढ़ गुना से अधिक बढ़ जाएगा। वर्ष 2025 के नए वित्तीय वर्ष पर सीमा विस्तार योजना का प्रस्ताव शासन की ओर से नगर पालिका से मांगा गया था। योजना को फलीभूत करने के लिए पालिका का दायरा बढ़ाने के लिए डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर वर्ष 2025 में 18 मई को लगभग एक वर्ष...