लखनऊ, नवम्बर 18 -- Yogi Cabinet Decision: यूपी में जघन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बालिकाओं को योगी सरकार अब बड़ी सहायता देने जा रही है। बुधवार को योगी कैबिनेट ने रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष नियमावली 2015 के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस प्रस्ताव के तहत अब जघन्य हिंसा की शिकार महिलाओं को योगी सरकार की ओर से एक से 15 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। योगी कैबिनेट के इस फैसले से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें पीड़ित महिलाओं को सहायता, जैव ऊर्जा नीति 2022 में संशोधन, यू हब के भवन निर्माण ओर यूपी पंचायत राज संशोधन अध्यादेश-2026 की मंजूरी समेत कई प्रस्ताव शामिल है। योगी कैबिनेट मीटिंग में महिला सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत यूपी रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष नियमावली 2026...