नई दिल्ली, मार्च 10 -- Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में पंचायत पेमेंट गेटवे के बाहर 13.79 लाख रुपये के भुगतान के मामले में डीपीआरओ लालजी दूबे ने जिले की छह ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो का भुगतान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कार्ययोजना के आधार पर केवल पंचायत पेमेंट गेटवे के माध्यम से ही किया जाना अनिवार्य है। जांच में सामने आया कि कुछ ग्राम पंचायतों में निर्धारित पोर्टल का उपयोग किए बिना अन्य माध्यम से भुगतान कर दिया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्सैला के सचिव सुनील कुमार राम, ग्राम पंचायत मधईपुर कुर्मी के सचिव जितेन्द्र गुप्ता और ग्राम पंचायत अकोहरी के सचिव विजय प्रकाश को नोटिस जारी किया गया है। वहीं हलध...