यूपी की अनोखी शादी, लग्जरी कार और घोड़ी छोड़कर हाथी पर सवार हुआ दूल्हा, बचपन का सपना किया पूरा
मेरठ, मई 2 -- Meerut News: यूपी के मेरठ जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हे अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी की। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस अनोखी घुड़चढ़ी के वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल हाथी पर घुड़चढ़ी की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सक हो गया। क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अंकित पुत्र कालू की हाल ही में शादी हुई। शादी में घुड़चढ़ी और चढ़त के दौरान दूल्हा पारंपरिक घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी करता हुआ बारात लेकर निकला। गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे अंकित ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हाथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.