कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) के कानपुर चैप्टर और आईआईटी कानपुर के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से प्रो. एनके बत्रा मेटल्स एंड मैटेरियल्स क्विज-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 12 स्कूल की 24 टीमों ने हिस्सा लेकर धातु, पदार्थ विज्ञान और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से जुड़े प्रश्नों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कई चरणों में आयोजित क्विज के बाद हुए ग्रैंड फिनाले में यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय के धनंजय मिश्रा और विराट प्रताप सिंह विजेता बने। वहीं, अथर्व त्रिपाठी और विराट मिश्रा उपविजेता रहे। अब दोनों टीमें 18 सितंबर को कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में होने वाली ब्रह्म प्रकाश मेमोरियल मैटेरियल्स क्विज-2026 में आईआईएम कानपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी...