लखनऊ, मार्च 29 -- यूपी चुनाव 2027 में भले ही अभी साल भर का समय हो। लेकिन भाजपा और सपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। नोएडा में पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। और कहा था सपा वालों ने नोएडा को लूट का एटीएम समझ लिया था। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए पलटवार करते हुए कहा था कि वे हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं। उनकी सम्मान के साथ विदाई करेंगे। जिसके बाद इस जुबानी जंग में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उतर आएंगे। उन्होने अखिलेश के पीएम मोदी को मेहमान बताने वाले बयान पर हमला बोला है।यूपी का हर घर मोदी जी का अपना है- पंकज चौधरी पकंज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को 'मेहमान' बताने वालों, कान खोलकर सुन लो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हर घर मोदीजी का अपना घर है। म...