नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- राजीव दत्त पांडेय, गोरखपुर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) अपनी प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए 48 अतिरिक्त पूर्व सैनिकों की तैनाती करेगा। ये पूर्व सैनिक, गोरखपुर महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) के चारों जोन में अवैध निर्माण और अनियोजित विकास पर प्रभावी कार्रवाई के साथ ही पार्कों, जेट्टी, चिलुआताल, रामगढ़झील की भी निगरानी और सुरक्षा करेंगे। इसके साथ ही मौजूदा और प्रस्तावित प्रवर्तन कर्मचारियों के मानदेय में 10 फीसदी सालाना वृद्धि भी की जाएगी। इससे प्राधिकरण पर कर्मचारियों का महीने का खर्च 2.75 लाख रुपये से बढ़कर 14.24 लाख रुपये हो जाएगा। जीडीए में दो प्रवर्तन दलों में 02 जेसीओ, 05 सशस्त्र और 05 गैर-सशस्त्र सुरक्षा गार्ड समेत 12 भूतपूर्व सैनिक कार्यरत हैं। चारों जोन में ध्वस्तीकरण, सीलिंग और अतिक्रमण अभियान के दौरान शांति-व्य...