यूपी का मौसम 21 सितंबर: अगले दो दिन तक थमी रहेगी बारिश, फिर जाते-जाते बरसेगा मानसून
लखनऊ, सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए कम दबाव के क्षेत्र और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर फिर तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 26 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी से मूसलाधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि 21 और 22 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। इन दो दिनों में पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। इस दौरान किसानों को फसलों की देखरेख और सुखाने जैसे काम करने के लिए मौसम अनुकूल मिल सकता है। उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.