लखनऊ, जुलाई 5 -- प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को मां के दूध का सुरक्षा कवच और बेहतर तरीके से मिल सकेगा। प्रदेश सरकार ने देश का पहला लैक्टेशन मैनेजमेंट मॉड्यूल लांच किया है। फैसिलिटी-बेस्ड लैक्टेशन मैनेजमेंट (एफबीएलएम) प्रशिक्षण मॉड्यूल अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) से जुड़े सपोर्ट सिस्टम को मजबूत करेगा। इस मॉड्यूल को तैयार करने में पीजीआई के डॉक्टरों ने अहम भूमिका निभाई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने चार जुलाई को एनएचएम केएक कार्यक्रम में इस मॉड्यूल का औपचारिक उद्घाटन किया था। इस पूरे प्रोजेक्ट में यूनिसेफ और केजीएमयू ने तकनीकी सहयोग दिया है। मॉड्यूल को बनाने में पीजीआई के नियोनेटोलॉजी विभाग की डॉ.अनीता सिंह का योगदान बेहद खास रह...