वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 8 -- गोरखपुर जिला अंतर्गत गीडा क्षेत्र में एक ही मकान पर दो अलग-अलग बैंक दावा कर रहे हैं। दोनों के पास अपने-अपने दस्तावेज भी हैं। एक ही मकान पर दो बैंकों के दावे का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की पड़ताल क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंप दी गई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मकान मालिक ने कथित रूप से एक ही संपत्ति पर दो बार लोन लेकर बाद में उसे बेच भी दिया, जिससे विवाद और गहरा गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बैंकों का कहना है कि संबंधित मकान को गिरवी रखकर उनके यहां से ऋण लिया गया था। हैरानी की बात यह है कि दोनों के पास अलग-अलग समय के वैध प्रतीत हो रहे दस्तावेज मौजूद हैं, जिससे यह मामला और उलझ गया है। बताया जा रहा है कि मकान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.