यूपी का एक ऐसा गांव जहां दशहरा में नहीं होता रावण दहन, श्रृंगार कर होता पूजन
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। विजयादशमी पर्व पर देशभर में रावण दहन किया जाता है, लेकिन यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लाक के बिहूंनीकलां गांव ऐसा है, जहां पर दशहरे के दिन सन्नाटा पसरा रहता है। गांव में दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन नहीं होता है। पूरे गांव के लोग रावण की पत्थर से बनी विशाल प्रतिमा का श्रृंगार कर सामूहिक रूप से पूजा करते हैं। यह परम्परा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। मुस्करा क्षेत्र में बिहूंनीकलां गांव के लोगों का कहना है कि यहां दशहरा पर रावण जलाया नहीं जाता है। मान्यता है कि जिस रावण से खुद भगवान लक्ष्मण ने ज्ञान लिया, उसे कैसे जला सकते हैं। गांव के बीच में रावण के नौ सिर वाली 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा भी स्थापित है।रावण की नौ सिर और दस भुजाओं वाली प्रतिमा गांव के बीच रामलीला मैदान है। जिसके ठीक साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.