यूपी कालेज के ओम सिंह का भारतीय नौसेना में चयन
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कालेज में बीएससी पंचम सेमेस्टर (गणित एवं सांख्यिकी समूह) के छात्र ओम सिंह का चयन भारतीय नौसेना की प्रतिष्ठित 10 2 बीएनए (133वीं बैच) इंडियन नेवल अकादमी कोर्स के लिए हुआ है। भारतीय नौसेना के चयन-पत्र के अनुसार उन्हें केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव, इंजीनियरिंग अथवा इलेक्ट्रिकल शाखा में अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी। प्राचार्य प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ओम सिंह की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.