वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज मे बुधवार को स्नातकोत्तर की ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित रहीं। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से पीजी की ऑफलाइन कक्षाएं पुनः निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। बताया कि एमए, एमकॉम, एमएससी तथा एमएससी कृषि के साथ ही बीएड और बी.लिब की कक्षाएं कॉलेज परिसर में ऑफलाइन चलेंगी। इन कक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना वैध परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा और मांगने पर उसे दिखाना होगा। वहीं अग्रिम आदेश तक बीए, बीकॉम, बीएससी तथा बीएससी कृषि की सभी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड संबंधित शिक्षक सुरक्षित रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...