मुख्य संवाददाता, मई 27 -- UP Kal Ka Mausam : अगले दो दिन तपिश से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को राहत दे सकते हैं। दो अलग तरह के मौसम सिस्टम आपस में टकरा रहे हैं, जिसके कारण भीषण लू खत्म होगी और तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार बावजूद इसके बुंदेलखंड और प्रयागराज में पश्चिम की ओर से आ रही गर्म पछुआ गुरुवार तक तपिश बनाए रखेगी। वहीं अन्य जिलों में आंधी-बारिश कहर बरपाएगी, हालांकि इससे तापमान में बड़ी गिरावट होगी। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार गुरुवार की शाम या रात से पूरे प्रदेश में तेज आंधी आ सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। साथ में बारिश के कारण 29 मई से पूरे उत्तर प्रदेश को लू से पूरी तरह राहत मिल जाएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा। वहीं बुधवार को राज्य के कई जिलों में तपिश ने परेशान किया। बुंद...